ग्वालियर जिले में विश्व योग दिवस की तैयारियां, आईआईटीएम में प्रशिक्षण

ग्वालियर। जिले में विश्व योग दिवस 21 जून को होने वाले सामूहिक योगाभ्यास की तैयारियाँ जोर-शोर से जारी हैं। तैयारियों के सिलसिले में मंगलवार को आईआईटीटीएम में योग शिक्षकों सह ग्राम योग समितियों के पदेन सचिवों को कॉमन योगा प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया गया। इससे पहले योगाभ्यास कराने वाले मास्टर ट्रेनर्स एवं योग क्लब प्रभारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

आईआईटीटीएम में ग्राम योग समितियों के सचिवों का प्रशिक्षण कार्यक्रम डॉ. कुमार संजीव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उन्होंने शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिये योग की महत्ता को विशेष रूप से रेखांकित किया। साथ ही सभी से योग को अपनी दिनचर्या का अंग बनाने के लिये प्रेरित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण दीपक पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

ENT वार्ड में गैंगरेप की मिस्ट्री : नाबालिग से दरिंदगी की आशंका; लापता

Tue Jun 10 , 2025
रीवा।मेडिकल कॉलेज में नाबालिग लडक़ी के साथ गैंगरेप की घटना की चर्चा तेज है. हालांकि पीडि़ता या उसके परिजन पुलिस के पास नहीं पहुंचे हैं. लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने माना है कि एक लडक़ी को भर्ती कराया गया था, जिसके साथ कथित तौर पर यौन शोषण हुआ था. लेकिन लडक़ी […]

You May Like