राजा मर्डर:राजा की मां बोलीं शिलांग जाने राजा से बिना पूछे बुक हुए टिकट, वापसी का टिकट नहीं कराया 

इंदौर.ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद लापता सोनम ने गाजीपुर में जिस प्रकार पुलिस के सामने सरेंडर किया, यह खबर सुनकर ही राजा के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. राजा की मां का कहना है कि योजनाबद्ध तरीके से सोनम ही राजा को शिलांग लेकर गई थी.

राजा की वहां जाने की इच्छा नहीं थी. सोनम ने ही दोनों के टिकट कराए थे, जबकि राजा कह रहा था कि अभी घूमने के लिए नहीं चलते. यह भी सोनम की योजना का एक हिस्सा था कि उसने सिर्फ जाने के टिकट ही कराए, आने के लिए टिकट नहीं कराए थे, जबकि राजा के घरवालों ने सोनम से आने के लिए टिकट कराने की भी बात कही थी.

राजा के घर पहुंचे रिश्तेदार

सोनम के सरेंडर होने और राजा की हत्या में शहर से तीन आरोपियों के पकड़े जाने की खबर के बाद सनसनी फैल गई. राजा की मां सोनम को कोस रही है कि उसने बेटे की जान ले ली. अगर उसे शादी नहीं करनी थी तो वह शादी के पहले मना कर देती या फिर शादी के बाद भी राजा को छोड़कर चली जाती तो राजा के घरवालों को ज्यादा आपत्ति नहीं होती. राजा के परिजनों का कहना है कि सोनम अपने अफेयर को लेकर शादी के बाद भी बता देती तो उसे उसके प्रेमी के साथ कर देते. सोनम अक्सर काम के बहाने घर के बाहर जाती रहती थी. इसी दौरान उसने षड्यंत्र रचा होगा.

कातिल बेटी के पिता ने मेघालय सरकार पर आरोप मढ़ा

सोनम के मिलने के बाद उसके गोविंद नगर खारचा स्थित निवास पर सुबह से मिलने वालों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी. सोनम के पिता देव सिंह का कहना है कि राजा और सोनम की मां के बीच लगातार बातचीत हो रही थी. कहीं कोई ऐसी बात नहीं थी, यदि कुछ होता तो सामने आ जाता. शिलांग पुलिस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस अपनी नाकामी छुपाने के लिए षड्यंत्र रचकर सोनम को फंसा सकती है, इसलिए सीबीआई जांच होना चाहिए.

बेटी से नहीं हुई बातचीत, भाई शिलांग में

सोनम का भाई गोविंद कई दिनों से शिलांग में बहन की तलाश में भटक रहा था, जैसे ही उसे यह खबर लगी कि सोनम गाजीपुर में हैं तो वह तुरंत वहां पर पहुंचा गया. हालांकि सोनम के गाजीपुर में होने की बात परिवार वालों को उस समय नहीं बताई. वहीं सोनम की मां संगीता रघुवंशी ने बताया कि पूरे मामले की पुलिस को निष्पक्ष जांच करना चाहिए. उन्होंने कहा कि मेरी बेटी बेगुनाह है और देखना जांच में भी निर्दोष ही साबित होगी.

राजा से धूमधाम से कराई थी शादी

सोनम की मां संगीता ने यह भी बताया कि 11 मई को बेटी की शादी काफी धूमधाम से की थी. चंद दिनों में ऐसा कुछ हो आएगा इसकी कल्पना भी नहीं की थी. जिस जगह सोनम का परिवार रहता है वहां आसपास के लोगों ने बताया कि सोनम पिता का प्लायवुड का कारोबार भी संभालती थी. वह ऐसा कुछ कर देगी इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते.

Next Post

सीतारमण ने की एनआईआईएफ के प्रदर्शन की समीक्षा

Mon Jun 9 , 2025
नयी दिल्ली 09 जून (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को यहां राष्ट्रीय निवेश एवं अवसंरचना कोष (एनआईआईएफ) के प्रदर्शन की समीक्षा की। श्रीमती सीतारमण ने इस मौके पर राष्ट्रीय निवेश एवं अवसंरचना कोष ट्रस्टी लिमिटेड की गवर्निंग काउंसिल की छठी बैठक की अध्यक्षता भी की। इसमें वित्त सचिव […]

You May Like

मनोरंजन