दो पक्ष भिड़े, चाकूबाजी, पथराव, तोडफ़ोड़, आरक्षक सहित छह घायल,

जबलपुर:अधारताल थाना अंतर्गत रविन्द्र नगर में बीती रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गए। दोनों पक्षों ने पथराव, चाकूबाजी के साथ तोडफ़ोड़ कर दी। उपद्रव की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स पहुंच गया और दोनों पक्षों को समझाइश देने लगा लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने पथराव जारी रखा जिससे अफरा-तफरी एवं भदगड़ की स्थिति हो गई। इस दौरान प्रधान आरक्षक के सिर में जाकर एक पत्थर लग गया। जबकि दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हुए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।

पुलिस के मुताबिक शालिनी रायबोले निवासी रविन्द्र नगर थाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे प्राइवेट जाब करती है। रात्रि 11 बजे पडोसी विवेक, नरूला, विवियन नरूला, एरिक नरूला पुरानी बात को लेकर घर के सामने आए और ईंट और पत्थर से मारपीट किये। एरिक ने उस पर चाकू से हमला किया। गला दबाया जिससे उसे चोटें आ गई। बेटा बाबी रायबोले पर भी हमला किया जिससे उसे भी चोटें आ गई।

घर के सामने शिफ्ट डिजायर कार में ईंट से हमला कर तोडफ़ोड़ की। स्कूटी और मीटर व दरवाजे में भी तोडफ़ोड़ की। वहीं विवेक नरूला निवासी रविन्द्र नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई बुआ सनुंदा उर्फ डेजी एंथोनी, उसकी लडकी शालिनी एंथोनी और बुआ का लडका डेनियल एंथोनी, नाती बाबी एंथोनी ये सभी अपनी छत पर खडे होकर विवाद करने लगे। छत से ईंट के टुकडे फेंक फेंक कर मारे जिससे उसे, पिता विवियन नरूला, छोटे भाई एरिक नरूला, को चोटें आई। इस दौरान उसके घर में लगे दो सीसीटीव्ही कैमरों को ईंट मारकर तोडफोड दिया गया। स्कूटी, गमले, घर की शीट में भी टूटफूट हुई।
पहले डायल हंड्रेट फिर भारी फोर्स पहुंचा
प्रधान आरक्षक सुनील तिवारी ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना पौने बारह बजे मिली। सूचना पर डायल हंड्रेट से वे आरक्षक अभिनव सिंह, संदीप यादव पहुंचे जहां दो पक्षों के बीच जमकर पत्थर चल रहा था, पुलिस ने समझाइश देने की कोशिश की लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने। एक पत्थर उन्हें भी सिर पर लग गया जिससे उन्हें गंभीर चोटें आ गई। बवाल की सूचना पर भारी पुलिस अधारताल थाने पहुंच गया और उपद्रव करने वालो को शांत कराया गया घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
इन पर दर्ज हुआ प्रकरण
शालिनी रायबोले की रिपोर्ट पर पुलिस ने विवेक नरूला, एरिक नरूला, विवयन नरूला पर जबकि विवेक नरूला की रिपोर्ट पर डेनियल एंथोनी, शालिनी एंथोनी, बाबी एंथोनी, डेजी उर्फ सुनंदा पर विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

Next Post

अर्धनग्न अवस्था में दंड भरते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान

Mon Jun 9 , 2025
दमोह:मप्र सरकार द्वारा जब प्रदेश में मूंग खरीदी पर रोक लगाने की बात कही गई है, तब से ही प्रदेश भर में किसानों का गुस्सा देखने को मिल रहा है. सोमवार दोपहर को दमोह में चिलचिलाती धूप में दमोह के किसान दंड भरते हुए अर्धनग्न अवस्था में मूंग खरीदी चालू […]

You May Like