मछली पकडऩे गए मछुआरे की लखुंदर नदी में डूबने से मौत

शाजापुर। लालघाटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जादमी पुलिया के पास लखुंदर नदी में मछली का शिकार करने गए एक मछुआरे की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई.

घटना के बाद हरकत में आई पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सघन सर्चिंग अभियान चलाया और करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार शाम को शव नदी से बरामद कर लिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर के भोईवाड़ा निवासी 45 वर्षीय उमराव सिंह केवट शुक्रवार सुबह घर से मछली पकडऩे के लिए निकले थे, देर शाम तक जब वे वापस नहीं लौटे तो चिंतित परिजनों ने घाटों पर उनकी तलाश शुरू की. इसी बीच लखुंदर नदी के किनारे पर उनकी साइकिल, कपड़े और चप्पलें लावारिस हालत में रखी मिलीं. नदी किनारे सामान मिलने से किसी अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने फौरन लालघाटी पुलिस को सूचना दी.

रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया…

इसके बाद शनिवार को एसडीआरएफ की मदद से संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है.

Next Post

प्रेम प्रसंग में बातचीत बंद करने पर नाबालिग ने किशोरी के सिर में मारी गोली

Sun Jun 7 , 2026
दमोह/पन्ना.प्रेम प्रसंग में बातचीत बंद करने से नाराज नाबालिग आरोपी ने किशोरी के सिर में गोली मार दी. गंभीर हालत में किशोरी को 6 जून 26 की शाम को जिला अस्पताल दमोह में भर्ती कराया गया है.पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.घटना 6 जून 2026 […]

You May Like