जबलपुर: स्मार्ट सिटी कार्यालय में घुसकर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना का शोर अभी थमा ही नहीं था कि मानस भवन स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय के पास नालियों से लगी लोहे की जालियां चोरी होने की घटना ताजी हुई है।
बताया जा रहा है अज्ञात चोरों ने नालियों में लगीं लोहे की जालियां चोरी कर लीं हैं ये एक दो स्थानों में नहीं बल्कि शहर के कई स्थानों में देखा गया है कि नालियों में लगीं हुई लोहे की जालियां चोर पार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार नालियां से जालियां जिस तरीके से निकाली गई हैं, उससे साफ जाहिर हो रहा है कि या तो किसी कबाड़ वाले ने या फिर किसी नशेड़ी ही नशा के लिए रुपयों का जुगाड़ करने के लिए चोरी की है। बहरहाल ये जिम्मेदारों की जांच का विषय है।
