पेट्रोल और डीजल की कीमतें यथावत

नई दिल्ली 08 जून (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम आज यथावत रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर साप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 2.21 प्रतिशत बढ़कर 64.77 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66.65 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

इंदौर-देवास बायपास विद्युतीकरण कार्यों में तेजी लाएं

Sun Jun 8 , 2025
इंदौर: जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अधिकारियों को निर्देश कि इंदौर-देवास बायपास पर विद्युतीकरण (स्ट्रीट लाइट) का कार्य एक हफ्ते में पूर्ण किया जाये. साथ ही उसका मेंटनेस भी करें. इस कार्य को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व नगर निगम विभाग प्राथमिकता के साथ करें. बायपास स्थित सर्विस रोड़ […]

You May Like