इंदौर-देवास बायपास विद्युतीकरण कार्यों में तेजी लाएं

इंदौर: जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अधिकारियों को निर्देश कि इंदौर-देवास बायपास पर विद्युतीकरण (स्ट्रीट लाइट) का कार्य एक हफ्ते में पूर्ण किया जाये. साथ ही उसका मेंटनेस भी करें. इस कार्य को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व नगर निगम विभाग प्राथमिकता के साथ करें. बायपास स्थित सर्विस रोड़ का चौडीकरण का कार्य समय-सीमा में पूर्ण कर लिया जाये, जिससे भारी मालवाहक वाहनों का आवागम सुगम हो सकें.

बायपास पर बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है. विशेषकर बारिश के दिनों में वाहन चालकों को परेशानी होती है. इसलिये इस मार्ग की निगरानी हेतु भारतीय राष्ट्रीय प्राधिकरण, पुलिस बल और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करें। इस क्षेत्र में पैचवर्क मोबाइल वेन की व्यवस्था भी की जाये।

Next Post

साप्ताहिक राशिफल – 08 से 14 जून 2025 तक

Sun Jun 8 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like