मेडिकल दुकान संचालिका को धमकाया, अभद्रता

पैंतीस लाख के लोन को लेकर मचाया हंगामा
जबलपुर:लार्डगंज थाना क्षेत्र में पैंतीस लाख के लोन को लेकर बदमाशों ने एक मेडिकल शॉप में पहुंचकर जमकर उपद्रव मचाया। मेडिकल दुकान संचालिका के साथ अभद्रता करते हुए धमकाया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।  पुलिस के मुताबिक  रितिका श्रीवास्वत पति मयंक श्रीवास्तव 25 वर्ष निवासी ए -21 राजुल ड्रीम सिटी अमखेरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि  हिमगिरी अपार्टमेंट के नीचे उसकी अंग्रेजी दवाई की दुकान है, पति मयंक श्रीवास्तव द्वारा बजाज फायनेंस से पैंतीस लाख रूपये लोन लिया गया था.

जिसको चुका दिया गया है। जब वे मेडिकल शाप में थी तभी शाम 4 बजे सचिन त्रिपाठी, अनमोल श्रीवास्तव, अतुल सिंह मेडिकल शॉप में आये उसे धमकाते हुए अभद्रता करने लगे। पति को जान से मारने की धमकी देने लगे।  शोर शराबे की आवाज सुनकर क्षेत्रीय नागरिक आ गए तो सभी भाग गए। पुलिस ने सचिन त्रिपाठी, अनमोल श्रीवास्तव, अतुल सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है

Next Post

उदयपुर में होगी 19 वर्ष स्कूली छात्रा वर्ग की राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता

Tue Jan 21 , 2025
उदयपुर 21 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के उदयपुर में पहली बार स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) द्वारा 19 वर्ष छात्रा वर्ग की राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 29 जनवरी से आयोजित की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा लोकेश भारती ने बताया कि राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 29 जनवरी से 3 फरवरी तक […]

You May Like