उदयपुर में होगी 19 वर्ष स्कूली छात्रा वर्ग की राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता

उदयपुर 21 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के उदयपुर में पहली बार स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) द्वारा 19 वर्ष छात्रा वर्ग की राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 29 जनवरी से आयोजित की जाएगी।

जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा लोकेश भारती ने बताया कि राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 29 जनवरी से 3 फरवरी तक शहर के विभिन्न क्रिकेट खेल मैदानों पर खेली जाएगी। इसमें पूरे भारत के विभिन्न राज्यों से 19 वर्ष छात्रा वर्ग की क्रिकेट टीम में भाग लेंगी। इसके लिए जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल के निर्देशन में शहर के विभिन्न क्रिकेट खेल मैदानों की अग्रिम बुकिंग की जा चुकी है।

शहर के राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल सुंदरवास में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के आयोजन एवं सफल संचालन के लिए पूर्व तैयारी के लिए शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिनियुक्ति किए गए प्रधानाचार्य, अध्यापकों एवं शारीरिक शिक्षकों के साथ सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय में आवश्यक बैठक की और अब तक हो चुकी तैयारी का जायजा लेकर जरूरी दिशा निर्देश प्रदान किए।

 

 

Next Post

श्रीलंका की महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 81 रनों से हराया

Tue Jan 21 , 2025
कुआलालंपुर 21 जनवरी (वार्ता) कप्तान मानुदी ननायक्करा (41), संजना काविंदी (39) रनों की पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मंगलवार को श्रीलंका की महिला टीम ने अंडर-19 विश्वकप में वेस्टइंडीज को 81 रनों से हरा दिया। श्रीलंका के 166 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज […]

You May Like