पेरिस, 07 जून (वार्ता) विश्व के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर और स्पेन के दिग्गज कार्लोस अल्काराज के बीच रविवार को फ्रेंच ओपन के फाइनल मुकाबले में खिताब के लिए भिड़ेंगे।
शुक्रवार देर रात खेले दूसरे सेमीफाइनल में मुकाबले में इटली के जैनिक सिनर ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 6-4, 7-5, 7-6 (3) से हराया। सिनर तीन घंटे 16 मिनट तक चले मुकाबले में अपनी जीत पक्की की। सिनर की जोकोविच के खिलाफ लगातार चौथी जीत है। इसी हार के साथ जोकोविच के रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का इंतजार बढ़ गया है।
पहले सेमीफाइनल में स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले में इटली के चोटिल लोरेंजो मुसेट्टी के मैच के बीच में हटने के बाद फ्रेंच ओपन पुरुष एकल के फाइनल में जगह बना ली थी।
मैच की शुरुआत अल्काराज ने पहला सेट गंवाया लेकिन इसके बाद वह वापसी करते हुए 4-6, 7-6 (3), 6-0, 2-0 से आगे चल रहे थे। इसी दौरान इटली के मुसेट्टी ने जांघ की चोट के कारण खेल छोड़ दिया।
वर्ष 2013 के बाद यह पहली बार होगा जब अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी पुरुष और महिला एकल वर्ग के फाइनल में विश्व के नंबर एक और दो खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा।
