प्रचार थमा: दोनों दलों के माथे पर जीत की जिद

 

नवभारत न्यूज

खंडवा। लोकसभा चुनाव का रणक्षेत्र सुनसान हो गया है। शोरगुल थमने के बाद रणनीति से विजय पाने की जिद दोनों दलों में माथे पर सवार हो गई है। प्रत्याशी आज सुबह से मौखिक प्रचार के लिए निकलेंगे। प्रशासन भी आज पोलिंग पार्टियों को चुनावी किट समेत विदा करेगी। हार-जीत का परिणाम भले 4 जून को आएगा, लेकिन अभी से धुंधली तस्वीर सामने आने लगी है।

चुनाव में धन-बल का दबे-छुपे जमकर प्रयोग होने की खबरें हैं। आखिरी तारीख को कत्ल की रात मानी जा रही है। मध्यप्रदेश में केंद्र व राज्य में भाजपा सत्तासीन है,इसका कई जगह फायदा मिलता भी दिखा। भाजपाईयों की लगभग नहीं सुनी गई।

11 घंटे होगा मतदान

खण्डवा संसदीय क्षेत्र-28 के लिए मतदान 13 मई को प्रात: 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। जिले के विधानसभा क्षेत्र मांधाता, पंधाना एवं खण्डवा में मतदान करवाने के लिए जाने वाले मतदान दलों को सामग्री का वितरण 12 मई को प्रात: 7 बजे से सामग्री वितरण स्थल हुकुमचंद यादव शासकीय नवीन आदर्श स्नातक महाविद्यालय नहाल्दा के प्रांगण से किया जाएगा। खण्डवा संसदीय क्षेत्र में कुल 21,12,203 मतदाता हैं। 10 लाख 70 हजार 924 पुरूष ,10 लाख 41 हजार 228 महिला एवं 51 अन्य मतदाता शामिल हैं।

ये न हो तो शिकायत करें

सभी मतदान केन्द्रों पर छांव की व्यवस्था, पीने के ठण्डे पानी की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं सभी मतदान केन्द्रों पर पीडब्ल्यूडी मतदाताओं हेतु रेम्प एवं व्हीलचेयर की व्यवस्था, फर्नीचर, पंखा/कूलर आदि अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।

मतदान में भाग लेने हेतु घर-घर पीले चावल के माध्यम से निमंत्रण दिया जा रहा है एवं मतदान दिवस में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

Next Post

पाकिस्तान में आतंकवादियों के साथ संघर्ष में पांच सैनिक मारे गए

Sat May 11 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email इस्लामाबाद, 11 मई (वार्ता) पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में शनिवार को सुरक्षा बलाें और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में पांच सैनिकों की मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने शिन्हुआ को […]

You May Like

मनोरंजन