ISBT के पास ड्रग्स तस्कर पकड़ा, 18 ग्राम एमडी जप्त

इंदौर: क्राइम ब्रांच ने आईएसबीटी बस स्टैंड के पास दबिश देकर एमडी ड्रग्स की तस्करी में लिप्त एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई गई है। आरोपी पर पहले से है 17 केस दर्ज। पुलिस आरोपी से कर रही है पूछताछ।
36 वर्षीय आरोपी जावेद खा, निवासी बेटमा, इंदौर देहात, नशा करने का आदी है और सस्ती दरों पर ड्रग्स लाकर शहर में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था।

पुलिस की पूछताछ में उसने ड्रग्स की तस्करी की योजना स्वीकार की है। आरोपी सिर्फ चौथी कक्षा तक पढ़ा है और मैजिक वाहन चलाने का काम करता है। आरोपी के खिलाफ इंदौर और धार जिले के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी, जुआ, चोरी और लूट जैसे 17 मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Next Post

जंगल मे उतरी चित्रकूट अनुभाग की पुलिस, ड्रोन के माध्यम से की गई जंगल सर्चिंग

Wed Jun 4 , 2025
सतना: पुलिस अधीक्षक सतना आशुतोष गुप्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात विक्रम सिंह एवं एसडीओपी चित्रकूट रोहित राठौर के नेतृत्व में चित्रकूट अनुविभाग के समस्त थाना चित्रकूट, मझगवाँ, धारकुण्डी, बरौंधा, सभापुर के थाना प्रभारियों द्वारा अपनी अपनी हथियारबंद टीमों के साथ पन्ना जिला के सरहदी थाना बृजपुर चौकी पहाड़ीखेड़ा से लगे […]

You May Like