नाम बदलकर 8 साल से कर रहा था शोषण

उज्जैन। फूल बेचने वाली हिन्दू युवती के साथ नाम बदलकर 8 साल से शोषण कर रहे मुस्लिम युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो मामला सामने आया। जयसिंहपुरा में रहने वाली हिन्दू युवती खाना बनाने के साथ फूल बेचने का काम करती है। उसके घर के सामने ही रोहित उर्फ टल्ला नाम का युवक रहता था। 2016 में दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। रोहित ने शादी का प्रस्ताव रखा। वह उसके साथ आगर नाके पर रहने चली गई। 2 माह बाद दोनों मोहननगर रहने आ गये। सालभर तक किराये से रहने के बाद दोनो जयसिंहपुरा रहने आ गये। जहां रोहित मां, नानी सभी हिन्दू रीति रिवाज की तरह रहकर साड़ी पहनते, बिंदी लगाते थे। कुछ दिनों बाद युवती ने शादी का दबाव बनाया तो रोहित के घर मुसलमान लोगों का आना-जाना शुरू हो गया। जिन्हे देख रोहित से पूछा तो उसने कहा कि मैं मुसलमान हूं। मेरा नाम कुर्बान शाह है। शादी करना है तो धर्म बदलना होगा बुर्का पहनना होगा। उसके बाद निकाह करूंगा। 28 मई को उसने इसी बात पर मारपीट की और कहा कि जान से मार दूंगा। युवती अपने घर चली गई। 2 जून को उसने मामले की शिकायत महाकाल थाने पहुंचकर की। पुलिस ने बयान दर्ज युवती की शिकायत पर कुर्बान उर्फ रोहित उर्फ टल्ला के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Next Post

जादौन को सौंपी गई भोपाल में प्रभारी खाद्य आपूर्ति नियंत्रक की जिम्मेदारी 

Tue Jun 3 , 2025
भोपाल। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा चंद्रभान सिंह जादौन, प्रभारी उप संचालक, संचालनालय खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण को भोपाल जिले के प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक के पद पर पदस्थ किया गया है। यह आदेश आज जारी किया गया। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email […]

You May Like