
रीवा। शहर के बिछिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवती ने प्यार में धोखा मिलने के बाद शराब पीकर सडक़ पर हंगामा मचा दिया. सुबह से लेकर शाम तक वह शराब के नशे में सडक़ किनारे लेटी रही. इस दौरान उसे देखकर राहगीरों में हडक़ंप मच गया.
स्थानीय लोगों के मुताबिक युवती एक युवक के साथ वहां आई थी और पास की शराब दुकान से शराब लेकर आई. उसने बोतल से सीधे शराब पी और फिर सडक़ किनारे गिर पड़ी. नशे में वह प्रेमी को गालियां देती सुनाई दी. युवती की हालत को देखकर लोगों ने समझा कि वह बीमार या घायल है. मामले की जानकारी स्थानीय लोगो ने पुलिस अधीक्षक को दी. जिसके बाद बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय को कार्रवाई के निर्देश दिए. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को एक ऑटो में बैठाकर उसके घर छोड़ आई.बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया, हमें सूचना मिली थी कि एक युवती शराब दुकान के पास नशे की हालत में पड़ी है, उसे सुरक्षित घर छोड़ा गया है.
