
जबलपुर। बिना जांच किए झूठी एफआईआर लार्डगंज पुलिस थाने में दर्ज कर ली गई है। मुझे एस.आई. बागरी द्वारा झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी दी गई है। 15 बार थाने जाने के बाद आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की उनकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। पुलिस द्वारा फोन करके बार बार हम लोगों को परेशान किया जा रहा है, सी.एम. हेल्पलाईन शिकायत बंद करने के लिये दबाव बनाया जा रहा है। जनसुनवाई में यह शिकायत श्रीमति शिखा शर्मा ने करते हुए न्याय की गुहार लगाईं है।
