जबलपुर: विजय नगर थाना अंतर्गत दीनदयाल चौक में बदमाशों ने अडीबाजी करते हुए जमकर उपद्रव मचाया। पान दुकान संचालक के साथ न केवल मारपीट की बल्कि उसकी मोटर सायकिल समेत वहां खड़े दो ई रिक्शा में तोडफ़ोड़ कर फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक केतन गुप्ता निवासी ग्रीन सिटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दीनदयाल चौक में पान का टपरा चलता हैं।
लाला उर्फ अमित, शिवा पुरी सचिन चौधरी, सित्तू उर्फ पूरन सेन आये और अडीबाजी कर राजश्री गुटखा मांगे, राजश्री गुटखा दिया और उनसे राजश्री गुटखा का पैसा मांगा तो उलटा उससे ही 500 रुपये मांगने लगे, मना करने पर उसके साथ मारपीट की। दुकान के पास खडी उसकी मोटर साईकिल क्रमांक एम.पी. 20 एस.जे. 2439 में तोडफ़ोड़ किये।
पास में ही खडे सोनू रजक का नया ई रिक्शा एवं भरत पटेल का ई रिक्शा क्रमांक एम.पी. 20 जेड. पी. 8339 में भी पत्थर मारकर काच फोड दिये है और कहने लगे यदि हमारी रिपोर्ट थाने मे किये तो जान से खत्म कर देगे। कहकर वहा से भाग गये। पुलिस ने रिपोर्ट पर अमित उर्फ लाला, शिवा पुरी, सचिन चौधरी, सित्तू उर्फ पूरन सेन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।
