नवरोकी पोलैंड के राष्ट्रपति चुने गये, मतगणना पूरी: चुनाव आयोग

नवरोकी पोलैंड के राष्ट्रपति चुने गये, मतगणना पूरी: चुनाव आयोग

वारसॉ, 02 जून (वार्ता) पोलैड की विपक्षी लॉ एंड जस्टिस पार्टी के उम्मीदवार करोल नवरोकी राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत गये हैं। श्री नवरोकी को 50.89 प्रतिशत मत मिले।

चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार शत-प्रतिशत मतों की गणना के बाद विपक्षी उम्मीदवार करोल नावरोकी पोलैंड के राष्ट्रपति चुने गए हैं। श्री नवरोकी को 50.89 प्रतिशत मत मिले।

चुनाव आयोग ने श्री नवरोकी के नाम के आगे लिखा, “उन्हें दूसरे चरण के मतदान में चुना गया।” सत्तारूढ़ सिविक गठबंधन के उम्मीदवार रफाल ट्रज़ाकोव्स्की को 49.11 प्रतिशत मत मिले।

Next Post

लीबियाई अधिकारियों ने रेगिस्तान में 50 प्रवासियों को किया गिरफ्तार

Mon Jun 2 , 2025
त्रिपोली, 02 जून (वार्ता) लीबिया की राजधानी त्रिपोली से लगभग 230 किलोमीटर दक्षिण में नसमाह गांव के पास रेगिस्तान में विभिन्न अफ्रीकी देशों के 50 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। लीबिया के गृह मंत्रालय ने फेसबुक पर प्रकाशित एक बयान में […]

You May Like