
जबलपुर। क्राईम ब्रांच एवं कुण्डम पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर 4 सटोरिये सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़े। जिनके कब्जे से नगद 18 हजार 785 रूपये जप्त किए गए। पुलिस ने ओमकार यादव 40 वर्ष निवासी करनपुरा कुण्डम, सत्यम कुशवाहा 26 वर्ष, देवेन्द्र साहू 24 वर्ष, राहुल शिवहरे 39 वर्ष तीनों निवासी कुण्डम के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
