दो बाइक भिड़ीं, युवक की मौत

श्योपुर: चंबल नहर रोड पर स्थित धोकरी के टपरा के पास एक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपनी बाइक से गांव लौट रहा था और सामने से तेज़ रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक ने उसे टक्कर मार दी। मृतक की पहचान ग्राम हीरापुर निवासी रामभरत उर्फ भरत पुत्र रामू आदिवासी के रूप में हुई है। वह किसी कार्य से बाहर गया था और वापस गांव लौटते समय यह दुर्घटना हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आई बाइक ने भरत को सीधी टक्कर मारी और आरोपी मौके से फरार हो गया। हादसे में रामभरत को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। जांच के बाद बाइक सवार आरोपी की पहचान बृजलाल ओढ़, निवासी ग्राम बगदिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को नामजद करते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

फिल्म डायरेक्टर पर कार में स्क्रेच मारने का आरोप

Thu May 29 , 2025
जबलपुर: फिल्म डायरेक्टर विवेक शर्मा उर्फ बॉबी पर एक कार में स्क्रेच मारने का आरोप लगा है, पीड़ित ने गोरखपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।गोरखपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले दीपेश गुप्ता ने बताया कि उनकी कार में गहरे स्क्रेच मारे गए। जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे […]

You May Like