भोपाल:पंचायत कमेटी ट्रस्ट भोपाल के अध्यक्ष मनोज बांगा मंत्री मनोज आर एम ने बताया कि चौक मंदिर में वर्तमान 2 चौबीसी यानी 48 प्रतिमा विराजमान होने वाली है इनकी प्रतिष्ठा गोंदरमऊ पंचकल्याणक में होगी.आज यह प्रतिमा धातु से भगवान बनने हेतु चौक मंदिर पहुंची.
मुनि श्रीनिर्वेग सागर एवं मुनि श्री विमल सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में सभी प्रतिमा जी को श्रावकों ने अपने मस्तक पर रखकर मंदिर जी की परिक्रमा बाजे गाजे के साथ की गई जिसमें चौक के बालक दिव्य घोष बजा रहे थे 48 महिलाओं ने कलश सिर पर रखकर चल रही थी पुरुष वर्ग धोती दुपट्टा के साथ मस्तक पर प्रतिमा को लेकर चल रहे थे। सभी पुण्यार्जको की पर्ची एक कलश में डालकर उनके क्रम से उन्हें पटना प्रदान की गई श्रावक अपने घर ले जाकर रख सकेंगे एवं 31 मई को वापस दे जायेंगे।
