
उज्जैन। मामूली विवाद में रविवार शाम युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, युवक को उसका साथी अस्पताल लेकर पहुंचा। चाकू मारने वाला हिस्ट्रीशीटर बदमाश होना सामने आया है जिसकी तलाश में पुलिस की एक टीम दबिश दे रही है।
चिमनगंज थाना क्षेत्र की उद्योगपुरी में शाम 4 बजे के लगभग केवल पिता राजेंद्र श्रीवास्तव 35 साल निवासी ढांचा भवन की चाकू मार कर हत्या कर दी गई, केवल को उसका साथी अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने शव को पोस्टमार्टम कक्ष में भेज दिया। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची इस दौरान सामने आया कि चाकू मारने वाला शेखर उर्फ टुंडा है, जिसके खिलाफ 18 से 20 आपराधिक मामले दर्ज है। 2 दिन पहले केवल और शहर के बीच विवाद हुआ था किसी बात को लेकर चाकू मारा गया है। थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि आरोपी की पहचान होने पर उसकी तलाश में एक टीम रवाना की गई है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है मृतक का सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक भी आपराधिक प्रवृत्ति का था जिसके खिलाफ 10 से 11 मामले दर्ज है।
