सिंगरौली महोत्सव में पुलिस-बीजेपी कार्यकर्ता विवाद, नेता बोले कानून व्यवस्था प्रभावित

सिंगरौली:सिंगरौली महोत्सव के दौरान पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद खड़ा हो गया। बीती शाम विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के आगमन के बाद पुलिस प्रशासन ने वीवीआईपी गेट से प्रवेश बंद कर दिया, जिससे बीजेपी के कई कार्यकर्ता नाराज हो गए।

पूर्व बीजेपी विधायक के सामने ही कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाना शुरू कर दिया। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक तीखी नोक-झोंक चली, लेकिन अंततः पूर्व विधायक के समझाने पर कार्यकर्ताओं ने सामान्य गेट से प्रवेश लिया।

वही संसद को इस तरह धक्का लगा कि वह लड़खड़ाते-लड़खड़ाते गिरने से बच गए लेकिन उनका टॉवल जमीन पर गिर पड़ा । अब लचर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा के नेता ही मुखर होने लगे हैं कहां जा रहा है कि जिले के कानून व्यवस्था अस्त-व्यस्त एवं पस्त हो चुकी है एसपी सीएसपी एवं कोतवाली टीआई बैढ़न कानून व्यवस्था को संभाल नहीं पा रहे हैं ऐसे में इन्हें तत्काल हटा देना चाहिए।

Next Post

सिंगरौली महोत्सव: नारेबाजी करने वाले कार्यकर्ताओं को नोटिस देगी भाजपा

Tue May 27 , 2025
सिंगरौली:राजमाता चुन कुमार स्टेडियम बैढ़न में सिंगरौली महोत्सव के तीसरे दिन मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस और प्रशासन के खिलाफ ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाने के मामले में जिला भाजपा संगठन सख्त हो गया है। […]

You May Like