प्रणय-लक्ष्य, सिंधु सिंगापुर बैडमिंटन ओपन में पेश करेंगे भारतीय चुनौती

नयी दिल्ली 26 मई (वार्ता) स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी मंगलवार से शुरू होने वाले सिंगापुर बैडमिंटन ओपन 2025 में भारतीय चुनौती पेश करेंगे।
महिला एकल रैंकिंग में पीवी सिंधु के साथ वह मालविका बंसोड़, अनमोल खरब और उन्नति हुड्डा के टीम का हिस्सा हैं। सिंधु इस जनवरी में इंडियन ओपन के बाद से लय में नहीं दिख रही और उन्हें लगातार संघर्ष करना पड़ा रहा है।
विश्व की पूर्व नंबर एक जोड़ी सात्विक-चिराग ने पिछली बार मार्च में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में चुनौती पेश की थी और चिराग की पीठ की चोट के कारण यह दूसरे दौर में ही हट गई थी। सात्विक की स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वे सुदीरमन कप से भी नहीं खेल पाये थे।
टूर्नामेंट के पुरुष एकल में लक्ष्य सेन और एचएस प्रणॉय पुरुष एकल में खेलेंगे। किदांबी श्रीकांत ने पिछले सप्ताह मलेशिया मास्टर्स में उपविजेता रहने के बाद इस टूर्नामेंट से बाहर रहने का फैसला किया है।
महिला युगल में काबिज त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी तथा मिश्रित युगल में तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला भारतीय चुनौती पेश करेंगे।

Next Post

पर्पल कैप की दौड़ में प्रसिद्ध को पछाड़ नूर हुये आगे

Mon May 26 , 2025
नयी दिल्ली 26 मई (वार्ता) चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद कल खेले गये अंतिम लीग मैच में 21 रन देकर तीन विकेट झटकर गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा काे पछाड़ते हुए पर्पल कैप तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए है। टूर्नामेंट में नूर के पास अब और मौका नहीं […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।