जबलपुर: मझौली थाना क्षेत्र में सर्पदंश से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया राहुल काछी 33 वर्ष निवासी अभाना ने सूचना दी कि उसके पिता का देहांत लगभग 10 वर्ष पूर्व हो चुका है मां जीराबाई उसके साथ रहती हैं।
मां चारा काटने खेत गयीं थीं जिनके वायें पैर में सांप ने काट लिया, जिससे मां जीराबाई काछी उम्र लगभग 50 वर्ष की मौत हो गई।
