
खंडवा। खालवा पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के विरूद्ध हत्या सहित दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिले के रोशनी पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक 45 वार्षिय महिला के साथ गैंगरेप का बड़ा मामला सामने आया था । यही नहीं, गैंगरेप के बाद आरोपियों के द्वारा पीडि़ता के गुप्तांग में लकड़ी या रॉड डाल दिया था,जिससे उसकी बच्चेदानी तक बाहर आ गई थी ।
इधर पुलिस के अनुसार पीडि़ता के साथ गैंगरेप तो हुआ है लेकिन जबरदस्ती करने की वजह से ही उसके गुप्तांग से खून निकला है । साथ ही उन्होंने बताया कि, आरोपियों ने पीडि़ता के पेट पर लात भी मारी थी । जिससे भी अधिक मात्रा में ब्लड निकलने की बात सामने आ रही है । जिससे ही उसकी मौत हुई है ना कि,उसके गुप्तांग में रॉड डालने से हुई है। रविवार दोपहर इस मामले में खंडवा एएसपी राजेश रघुवंशी ने मामले का खुलासा कर यह जानकारी दी ।
इधर,महिला के साथ गैंगरेप मामले में अब पुलिस ने भी गैंगरेप की बात स्वीकार कर ली है । इस मामले में पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार की है, जब पीडि़ता एक शादी समारोह में भाग ले रही थी। इस समारोह के बाद गांव की एक महिला को छोडऩे वह आरोपी हरि के साथ गयी थी। जहां से शाम के समय वापस आकर वह आरोपी हरि के घर गयी। इस बीच वहां दूसरा आरोपी सुनील भी आ गया था । पड़ोसियों ने उन्हें साथ में देखा था। जिसके बाद शुक्रवार सुबह आरोपी हरि की माँ ने पीडि़ता को घायल अवस्था मे अपने आंगन में बैठा देख, उसके घर वालो को सूचना दी । जो वहां से पीडि़ता को साथ ले आये । यहां घर पहुंचकर पीडि़ता ने परिजन को दोनो आरोपियों के द्वारा जबरदस्ती करने की बात बताई ।
दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया
फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी हरि पिता रामचन्द्र कोरकू उम्र 36 साल निवासी इटवा थाना खालवा एवं सुनील पिता लालसिह करकू उम्र 32 साल निवासी इटवा थाना खालवा के विरूद्ध धारा 103(1),66,70(1) भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मृतिका का मर्ग पंचायात नामा कार्यवाही पश्चात दिनांक 25.05.2025 को जिला अस्पताल खण्डवा में डाँक्टर की टीम से पीएम कराया गया है।
सराहनीय भूमिका रही
एएसपी राजेश रघुवंशी ने किया खुलासा
वहीं एएसपी रघुवंशी ने बताया कि इस बीच दोपहर में पीडि़ता की मृत्यु हो गयी, तब परिजन ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसमे सामने आने वाले तथ्यों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में दोनों ही आरोपी पीडि़ता के परिचित और घर के आस-पास ही रहने वाले थे । वहीं उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर पीडि़ता की मौत खून अधिक बह जाने से होना सामने आ रहा है।
