
अनूपपुर। कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत अंकुआ गांव के निवासी स्व.धन्नू बैगा के 35 वर्षीय पुत्र नरसिंह बैगा शुक्रवार की दोपहर बैगा मोहल्ला में स्थित अपने घर से यादव मोहल्ला की ओर कुछ लोगों के साथ गया था, प्यास लगने पर रामसेवक यादव के कुआं से पानी निकाल रहा था। इस दौरान अचानक मिर्गी आने पर नर सिंह कुंए में गिर गया, जिसको देखते ही अनिल बैगा एवं तीरथ बैगा कुआं में कूद कर नरसिंह को बाहर निकालते हुए उसे उसके घर लाए।
तबीयत ज्यादा खराब होने की स्थिति में परिजन उसे एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय ले गये, जहाँ ड्यूटी डॉक्टर दीपक बघेल ने परीक्षण उपरान्त मृत घोषित कर दिया।
