तीसरे दिन मिला डैम में डूबे युवक का शव 

जबलपुर। बरगी डैम में रविवार नहाते समय डूबे युवक की तलाश में मंगलवार को सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर, पुलिस स्टॉफ के साथ तलाश में शुरू की। सुबह 8:00 बजे शव को बरामद कर लिया गया।

बरगी चौकी प्रभारी सरिता पटले ने बताया कि शहाबुद्दीन अंसारी पिता शिराजुददीन अंसारी 30 वर्ष निवासी अमखेरा तालाब के पास, दोस्त गुलाम बारिश पिता मोहम्मद अशगर, समीर मंसूरी पिता शाबिर मंसूरी, मोहम्मद हुसैन पिता सलाम तीनों निवासी अहमद नगर समेत दो अन्य दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने बरगी डैम में रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे बजे आए थे। शाम करीब 4 बजे दोस्तों के साथ नहाते समय शहाबुद्दीन गहरे पानी में चला गया। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन जब तक वह डूब गया था। युवक की बीते तीन से तलाश चल रही थी। आज सुबह 8:00 बजे शव को बरामद कर लिया गया

Next Post

मैरिज गार्डन से चोर 4 विंडो एसी चोरी

Tue May 20 , 2025
ग्वालियर। शताब्दीपुरम क्षेत्र में मैरिज गार्डन से चोर 4 विंडो एसी चुरा ले गए। मामला महाराजपुरा थाने पहुंचा है। पुलिस जांच में जुटी है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like