देखें, साफ करें, ढकें थीम के साथ भोपाल में डेंगू बचाव अभियान तेज़

भोपाल। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग भोपाल द्वारा जागरूकता रैलियों , शपथ ग्रहण, कार्यशालाओं परामर्श एवं प्रश्नोत्तरी द्वारा डेंगू के लक्षण एवं बचाव के उपायों को बताया गया । मानसून के पूर्व वाहक जनित बीमारियों के बारे नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। डेंगू दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने डेंगू जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जागरूकता रथ के माध्यम से ऑडियो संदेश एवं पंपलेट इत्यादि द्वारा लार्वा को न पनपने देने एवं डेंगू से बचाव की जानकारी दी जा रही है । इस वर्ष यह दिवस देखें, साफ करें, ढकें डेंगू को हराने के उपाय करें की थीम पर मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल भराव वाले स्थान चिन्हित कर लगभग 14000 गंबुशिया मछली डाली जा चुकी हैं। भोपाल के 21 जोन में 44 टीमों द्वारा प्रतिदिन औसतन 2000 घरों का सर्वे किया जा रहा है । इस साल 183522 कंटेनरों का सर्वे कर 3581 में लार्वा नष्ट किया जा चुका है। साल 2024 में स्वास्थ्य विभाग की 44 टीमों ने 5 लाख से अधिक घरों में लगभग 37 लाख कंटेनर का सर्वे किया था, जिनमें से 25 हजार में लार्वा पाया गया था।

 

Next Post

अतिक्रमण: लालघाटी विजयनगर ब्रिज के नीचे से अवैध ठेले और गुमठियां हटाई

Mon May 19 , 2025
भोपाल। लालघाटी और विजयनगर को जोडऩे वाले ब्रिज के नीचे वर्षों से जमे अवैध ठेले और गुमठियों पर बुलडोजर चल ही गया। नगर निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में इस क्षेत्र को अवैध कब्जों से मुक्त कराया। इस कार्रवाई से न केवल ब्रिज के नीचे का क्षेत्र […]

You May Like