दमोह: हटा सब जेल लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री लखन पटेल, विधायक उमादेवी खटीक, डीजीपी गोविंद प्रताप सिंह, जेल विभाग अधिकारी, एएसपी संदीप मिश्रा, एसडीओपी रघु केसरी सहित अधिकारी गण मौजूद। नए सब जेल के निर्माण से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। मंत्री लखन पटेल ने कहा कि यह जेल सुधारों और कैदियों के पुनर्वास के प्रयासों का हिस्सा है। सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
