
दमोह। प्राथमिक शाला शिक्षक को पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाने का मामला काफी तूल पकड़ रहा है।सागर डीआईजी सुनील कुमार जैन ने उक्त घटना को गंभीरता से लिया और वह हटा पहुंचे, जहां एएसपी संदीप मिश्रा, पथरिया एसडीओपी रघु केशरी,हटा थाना टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय, मगरोन थाना प्रभारी ब्रजलाल पटेल के साथ पहुंचे हारट नहर के पास घटनास्थल,शिक्षक राजेश त्रिपाठी को जिंदा जलाने के मामले में कर रहे विस्तृत जांच पड़ताल, इसके उपरांत सुनवाहा गांव भी पहुंचे।
