
जबलपुर। ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग करने से चर्चा में आईं कर्नल सोफिया पर अमर्यादित बयानबाजी करने वाले मप्र सरकार में मंत्री विजय शाह पर गंभीर आपराधिक धाराओं में मामला पंजीबद्ध करें। इसके लिए हाईकोर्ट ने सरकार को शाम 6 बजे तक का समय दिया गया है। हाईकोर्ट जबलपुर की खंडपीठ के जस्टिस अतुल श्रीधरन एवं जस्टिस अनुराधा शुक्ला ने स्वप्रेरणा से यह निर्देश दिए हैं। आदेश के बाद राजनीतिक गलियारों में हडक़ंप मचा हुआ है। उल्लेखनीय है कि डॉ. मोहन यादव की सरकार के मंत्री विजय शाह इसके पहले भी कई बार विवादित बयानों के चलते सरकार को कटघरे में खड़ा कर चुके हैं।
