बयान पर माफी;अब मंत्री शाह की वीडी से मुलाकात,BJP ने दी सख्त चेतावनी

भोपाल: मध्य प्रदेश के जनजातीय कल्याण मंत्री विजय शाह का ऑपरेशन सिंदूर और सेना की महिला अधिकारी को लेकर विवादित बयान देने के बाद आज मंत्री शाह ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से भेंट कर अपना पक्ष रखा। इसके पहले वह मंगलवार को अपने विवादस्पद बयान पर माफ़ी मांग चुके है। शाह ने कहा कि उनके बयान का उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था, बल्कि वह संदर्भ से भटक गया।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंत्री शाह को सतर्कता बरतने की सलाह दी और पार्टी की छवि बनाए रखने पर जोर दिया। विपक्ष ने शाह के बयान को लेकर सरकार पर निशाना साधा है, जबकि भाजपा नेताओं ने इसे एक अनजाने में हुई गलती बताया है। इस पूरे मामले ने राज्य की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।इधर,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मामले में नेतृत्व में संज्ञान दिया है और उन्हें आगाह किया गया है।

उन्होंने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि ऐसी किसी भी घटना पर बात पर तत्काल जो बातचीत उचित लगती है वह की जाती है। उन्होंने कहा इस मामले में नेतृत्व ने संज्ञान में लिया है। किसी को भी अपनी बात कहने का गलत ढंग से अधिकार नहीं है वह बहन देश की बेटी है उन्होंने जो पराक्रम किया उससे प्रदेश को गर्व की अनुभूति हुई है। वीडी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिसने भी काम किया वह हमारे लिए गौरव की बात है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खान के द्वारा मंत्री शाह का इस्तीफा मांगे जाने पर उन्होंने कहा इस बारे में भाजपा ने पहले ही अपनी बात कर स्थिति साफ़ कर दी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी अनुशासनहीनता और गैर-जिम्मेदाराना बयानों पर हमेशा सख्त रुख अपनाती है, ताकि किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे और पार्टी की गरिमा बनी रहे।

Next Post

शीर्ष सैन्य नेतृत्व ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विशेषज्ञों और पूर्व सैनिकों के साथ गहन मंथन किया

Wed May 14 , 2025
नयी दिल्ली 14 मई (वार्ता) प्रमुख रक्षा अध्यक्ष और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन और इस दौरान तीनों सेनाओं के बीच तालमेल के बारे में थिंक टैंक के विशेषज्ञों तथा पूर्व सैनिकों के साथ गहन मंथन किया है। एकीकृत रक्षा मुख्यालय की ओर से बुधवार […]

You May Like