ट्रेन से टकराने से वृद्ध महिला की मौत

रतलाम। शहर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 84 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 8 बजे सुभाष नगर के पीछे ब्रिज के पास रेलवे पटरी पर हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दीनदयाल नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान बतुल पति मेहबूब टोटर 84 वर्षीय निवासी राजेन्द्र नगर, के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वृद्ध बतुल की मृत्यु ट्रेन से टकराने पर आई गंभीर चोटों के कारण हुई है। घटना की सूचना मोहम्मद सोहेल 23 वर्षीय पिता मोहम्मद रफीक टोटर, निवासी राजेन्द्र नगर द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज भिजवाया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Next Post

सफाई में टॉप-10 में लाने की कवायद, रात में चैकिंग के लिए निकली सीएमओ

Thu Mar 26 , 2026
नीमच। नगर पालिका परिषद शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण के टॉप-10 शहरों में शामिल करने के उद्देश्य से रात्रिकालीन सफाई अभियान चला रही है। इसी कड़ी में बुधवार देर रात नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा और सीएमओ दुर्गा बामनिया ने टैगोर मार्ग पर चल रहे सफाई अभियान का पैदल निरीक्षण किया। […]

You May Like