रामल्लाह, 13 मई (वार्ता) फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने सोमवार को अल जज़ीरा टीवी पर लगाए गए महीनों पुराने प्रतिबंध को हटा लिया है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, अब यह कतर आधारित मीडिया चैनल मंगलवार से फिलिस्तीनी क्षेत्रों में फिर से अपना संचालन शुरू कर सकेगा।
यह घटना जनवरी में शुरू हुई जब फिलिस्तीनी प्राधिकरण ने अल जज़ीरा पर ‘उकसावे और नागरिक शांति के लिए खतरे’ का आरोप लगाते हुए उस पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब वेस्ट बैंक में अल जज़ीरा के ब्यूरो प्रमुख वालिद अल-ओमारी ने पुष्टि की है कि स्थानीय नियमों और मीडिया प्रोटोकॉल के तहत उनकी टीम फिर से काम शुरू करेगी।
फिलिस्तीनी प्रशासन ने अल जज़ीरा पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है।
अलजजीरा पर प्रतिबंध के फैसले की आलोचना अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठनों और मानवाधिकार संस्थाओं ने की थी, इसे प्रेस की आज़ादी पर हमला बताया गया था।
बहरहाल, प्रतिबंध हटाने की कोई आधिकारिक वजह नहीं दी गई, लेकिन माना जा रहा है कि यह क्षेत्रीय मीडिया के साथ तनाव कम करने की कोशिश है।
