पेट्रोल और डीजल की कीमतें यथावत

नई दिल्ली 13 मई (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज यथावत रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर साप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.18 प्रतिशत गिरकर 61.84 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत उतरकर 64.82 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

विवादास्पद बयान पर फिर उलझे मंत्री विजय शाह

Tue May 13 , 2025
  इंदौर । अपने गलत बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह एक बार फिर गलत कारणों से चर्चा में हैं। महू विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए मंत्री विजय शाह ने कहा है कि उन्होंने कपड़े उतार उतारकर […]

You May Like