पश्चिमी अफ़गानिस्तान में विस्फोटक सामग्री के विस्फोट में दो बच्चों की मौत

काबुल, 13 मई (वार्ता) पश्चिमी अफगानिस्तान के बदगीस प्रांत के कादिस जिले में पिछले युद्धों में बचे हुए विस्फोटक उपकरण में साेमवार देर रात विस्फोट होने से दो बच्चों की मौत हो गई।

स्थानीय पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता सेदिकुल्लाह सेदिकी ने कहा कि बच्चों को एक खिलौने जैसी वस्तु मिली और वे उससे खेलने लगे, लेकिन उसमें विस्फोट हो गया, जिससे बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने अप्रैल में कहा था कि अफगानिस्तान में लगभग 1,150 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र बारूदी सुरंगों और बचे हुए विस्फोटक उपकरणों से प्रदूषित है।

युद्धग्रस्त अफगानिस्तान विश्व में सबसे अधिक बारूदी सुरंगों से प्रदूषित देशों में से एक है, जहां पिछले दशकों में हुए युद्धों में बचे विस्फोटक उपकरणों में विस्फोट होने के कारण प्रति महीन कई लोग, जिनमें अधिकतर बच्चे हैं, मारे जाते हैं या अपंग हो जाते हैं।

 

Next Post

फिलिस्तीन ने अल जजीरा के संचालन पर हटाया प्रतिबंध

Tue May 13 , 2025
रामल्लाह, 13 मई (वार्ता) फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने सोमवार को अल जज़ीरा टीवी पर लगाए गए महीनों पुराने प्रतिबंध को हटा लिया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, अब यह कतर आधारित मीडिया चैनल मंगलवार से फिलिस्तीनी क्षेत्रों में फिर से अपना संचालन शुरू कर सकेगा। यह घटना जनवरी […]

You May Like