सास-ससुर से तंग युवा ने जहर खाया,मौत सुसाइड नोट में लिखा धक्का दे देना, धोखा मत देना

नीमच। नीमच के आनंदीपुरा गांव में 26 वर्षीय युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक का नाम कमलेश मेघवाल था। वह 10 महीने बाद घर लौटा था। मृतक के बड़े भाई हरीश के मुताबिक, कमलेश मेरा छोटा भाई था। उसने कोर्ट मैरिज की थी। रविवार रात 9 से 10 बजे के बीच वह घर आया था। उसने 10-15 मिनट हमसे बात की है। उसके साथ जो घटना हुई है, वह हमें बताया। कुछ देर बाद उसका जी घबराने लगा। उसने कहा- मुझे थोड़ा पानी पिला दो। पानी पिलाने के बाद उसका जी घबराया। उसने उल्टी की। इसके बाद उसे मनासा हॉस्पिटल ले गए। उसने सल्फास की गोली खा रखी थी। मनासा से उसे नीमच रेफर कर दिया गया। नीमच में 10 मिनट बाद उसकी मौत हो गई। उसने एक डायरी में सुसाइड नोट लिखा है। उसने लडक़ी के मां-बाप का जिम्मेदार ठहराया है। जहां काम कर रहा था, उसे जिम्मेदार ठहराया है। 9-10 महीने वह कहां था। हमें नहीं पता, क्योंकि उसने इस बीच कोई संपर्क नहीं किया। लडक़ी खेतपलिया गांव की है।

वहीं थाना प्रभारी राधेश्याम डांगी ने बताया कि मृतक के पास सुसाइड नोट मिला है। उसकी जांच की जा रही है। अभी परिजनों के बयान नहीं हुए हैं।

कमलेश मेघवाल ने आत्महत्या से पहले अपनी डायरी में लिखा मैं किसी के दबाव में नहीं हूं, लेकिन मेरे साथ धोखा हुआ है। धक्का दे देना, लेकिन धोखा मत देना। डायरी में कमलेश ने भूरालाल मीणा का नाम लिखा। फिर लिखा- प्यार एक बार होता है, बार-बार नहीं। ऐसा नहीं है कि मैं लडक़ी के चक्कर में आत्महत्या कर रहा हूं। यह प्यार में दिया हुआ वचन है। मैं जिस्म का भूखा नहीं हूं, उसके प्यार से ही संतुष्ट था। लड़कियां तो बहुत हैं दुनिया में, लेकिन मुझे चाहत है उसकी, एम. के. उसके बिना एक पल भी जीना मुश्किल है। डायरी में लिखा- लडक़ी को उसके माता-पिता ने पैसे लेकर दूसरी जगह शादी कर दी। अब भी हम पर उलटा दावा कर रहे हैं कि लडक़ी हमारे पास नहीं है। मेरे घरवालों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। लडक़ी उनके पास ही है। मैंने पता कर लिया है।

Next Post

गोगांवा में 10 दिनों तक पानी नही मिलने पर सरपंच एवं सचिव को नोटिस 

Mon May 12 , 2025
खरगोन। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। जिले में कुल 778 नल.जल योजनायें स्वीकृत हैं। इनमें से 603 का कार्य पूर्ण हो चुका है और 173 योजनायें प्रगतिरत हैं। पूर्ण हो चुकी 536 योजनाओं को ग्राम पंचायतों […]

You May Like