कलेक्टर श्री चन्द्रा ने बेस्ट एम्पलाई ऑफ दी मंथ पुरस्कार से 3 कर्मचारियों को किया सम्मानित

नीमच। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए बेस्ट एम्पलाई ऑफ दी मंथ पुरस्कार के तहत माह दिसम्बर-2024 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के 3 अधिकारी-कर्मचारियों को बेस्ट एम्पलाई ऑफ दी मंथ पुरस्कार से सम्मानित किया।

कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा ने कलेक्टोरेट में आयोजित कार्यक्रम में 3 अधिकारी-कर्मचारियों को बेस्ट एम्पलाई ऑफ दी मंथ के पुरस्कार वितरित किए गए। समारोह में जिला प्रबंधक लोकसेवा श्री आशीष जैन, पटवारी पालसोडा श्री राधेश्याम चौहान, पटवारी पिपलोन श्री राहुल आंजना को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर एडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड़, जिला पंचायत सीईओ श्री अरविंद डामोर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रीति संघवी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

महाकुम्भ 2025 के लिए रेलवे स्टेशनों पर विशेष चिकित्सा व्यवस्था

Thu Jan 2 , 2025
स्टेशनों पर बनाए जा रहे ऑब्जरवेशन रूम महाकुम्भ 2025 के दौरान भारतीय रेलवे ने प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों पर तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की हैं। इन सुविधाओं में 24×7 ऑब्जर्वेशन रूमों की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में […]

You May Like