
खरगोन। किसी ने प्रधान मंत्री आवास, किसी को अनाज नहीं मिल रहा, किसी के आधार कार्ड में संशोधन नहीं हो पा रहा है, ऐसी कई मूलभूत और बुनियादी सुविधाओं की मांग श्रमिकों ने अपने बीच पहुंची जब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं वरिष्ठ खंड न्यायाधीश सुश्री प्रीति जैन को सुनाई। चोली रोड मंडलेश्वर में निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे श्रमिकों के बीच पहुंची न्यायाधीश ने उनके हाल जानने के साथ ही समस्याएं भी जानी। सुश्री प्रीति जैन ने मजदूरों को बताया कि सरकार की किसी भी योजना का लाभ तभी मिल पाता है, जब आप उस योजना के लिए बने नियम के दायरे में आते हो। पीएम आवास योजना का उन्हीं व्यक्तियों को लाभ मिल सकता है जिनकी अपनी जमीन हो, जो खुद के नाम पर दर्ज हो तथा मकान कच्चा बना हो। मजदूर को अपना श्रमिक पंजीयन संबल कार्ड आयुष्मान कार्ड आदि बनवा लेना चाहिए। तभी वह सरकार की किसी भी योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है। ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का बीमा रजिस्ट्रेशन भी करवाना चाहिए। जिससे दुर्घटना होने की स्थिति में आप को कोई समस्या नहीं हो। इस अवसर पर न्यायाधीश द्वारा मजदूरों को लायसेंस बनवाने के मदद की बात कही। पीएलवी दुर्गेश, राजदीप, जोजू मुडिय़ादन, विधि छात्रा गौरी, मालवीया सहित बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।
……..
