
नवभारत न्यूज
सिंगरौली 12 मई। एनसीएल परियोजना निगाही के मुहेर में विस्थापित परिवार जनों ने आज विभिन्न मांगों को लेकर कई घंटे ब्लास्टिंग के कार्य को रोक दिया है। इस दौरान एनसीएल व ओबी कंपनी सिक्कल को विस्थापित परिवार जनों ने जमकर खरीखोटी सुनाई। अंत में एसडीएम एवं एसडीओपी के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ।
दरअसल एनसीएल परियोजना निगाही के मुहेर खदान से प्रभावित विस्थापित परिवार जनों का आरोप है कि बिना रोजगार एवं मुआवजा दिये कोयला खनन का कार्य एनसीएल प्रबंधन ओबी कंपनी सिक्क ल से करा रहा है। जबकि पिछले माह आश्वासन दिया गया था कि रोजगार एवं मुआवजा मुहैया कराया जाएगा। आज इन्हीं बातों को लेकर एक सैकड़ा ग्रामीण मुहेर के बिलारीपाठ एकत्रित होकर हंगामा एवं कार्य बाधित करने लगे।
