सतना: जिले के रामपुर खारी में रहने वाले एक परिवार पर शुक्रवार को उस समु मुसीबत टूट पड़ी जब भोजन करने के कुछ देर बाद ही उनकी हालत बिगड़ गई। सब्जी में छिपकली गिरने से एक ही परिवार के 5 लोग बीमार होकर बेहोश हो गए। गनीमत यह रही कि अस्पताल में उपचार के चलते उनकी हालत में सुधार होने लगा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे परिवार ने चावल, रोटी और आलू-टमाटर की सब्जी खाई।
खाना खाते समय संध्या रजक (21) को अपनी प्लेट में छिपकली दिखाई दी। इसके कुछ ही देर बाद परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी और वे बेहोश हो गए। बीमारों में कमलेश रजक 50 साल, उनकी पत्नी सुमित्रा रजक 48 साल, बेटी संध्या रजक 21 साल,अमित रजक 18,और अंकिता रजक 3 वर्ष शामिल हैं। बहू जोशना रजक ने सभी को बेहोश होता देख पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद सभी को तत्काल रामपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुबह करीब 11 बजे सतना रेफर किया गया। मामले में डॉक्टरों की निगरानी में सभी का इलाज जारी है।
