सारंगी में भीषण सड़क हादसा: बस पलटी, पति-पत्नी समेत 3 की मौत, 13 गंभीर घायल

पेटलावद

 

गत रात्रि 11-12 मई 2025 को करीब एक बजे एक स्लीपर बस (क्रमांक MP 09 PA 0271), जो इंदौर से उज्जैन होते हुए अहमदाबाद-राजकोट जा रही थी, झाबुआ जिले के ग्राम पत्थरपाड़ा (चौकी सारंगी, थाना पेटलावद) के समीप भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। असंतुलित होकर पलटी इस बस के नीचे दबने से तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहम्मद आरिफ पिता अब्दुल रऊफ, उनकी पत्नी फरजाना (निवासी जमालपुर, अहमदाबाद) और अमन पिता वीरेंद्र यादव (निवासी सिवनी) के रूप में हुई है।

 

हादसे में 13 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से पेटलावद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पेटलावद दिनेश शर्मा, चौकी प्रभारी सारंगी दीपक देवरे अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य में दो जेसीबी, एक क्रेन तथा स्थानीय लोगों की मदद ली गई। बस को सीधा कर मृतकों के शव निकाले गए और अस्पताल भिजवाए गए।

 

हादसे के बाद बस चालक जितेंद्र पटेल, निवासी इंदौर, मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है। घायलों की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। मौके पर एसडीओपी कमलेश शर्मा, तहसीलदार निगवाल सहित वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया।

 

इस अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ला के मार्गदर्शन में एडीशनल एसपी प्रेमलाल कर्वे एवं एसडीओपी कमलेश शर्मा द्वारा किया गया।

Next Post

डीडीए करेगा विधानसभा को धरोहर स्थल बनने में हरसंभव मदद: सक्सेना

Mon May 12 , 2025
नयी दिल्ली 12 मई (वार्ता) दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा है कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) विधानसभा को धरोहर स्थल घोषित करने के प्रयासों में पूरा सहयोग देगा। श्री सक्सेना और विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सोमवार को विधानसभा परिसर में 500 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र की […]

You May Like