इंदौर: भोपाल के सिद्धांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से सोमवार दोपहर 2 बजे ग्रीन कॉरिडोर बनाए जाने की संभावना है। यह व्यवस्था 68 वर्षीय बैरागढ़ निवासी हरीश केवल रामानी के ब्रेन डेथ के बाद उनके लिवर के इंदौर स्थित जुपिटर विशेष हॉस्पिटल तक समय पर ट्रांसप्लांट के लिए की जा रही है।
सोटो मध्यप्रदेश के अलर्ट के बाद प्रक्रिया सक्रिय की गई है। लिवर लेने के लिए डॉ. सुदेश शारदा और उनकी टीम आज सुबह 4 बजे इंदौर से भोपाल के लिए रवाना हो चुकी है। यह ग्रीन कॉरिडोर अंगदान की मानवीय मिसाल बनेगा और एक ज़रूरतमंद को जीवनदान देगा।
