दुअरा नाला के समीप से रेत की चोरी करते ट्रैक्टर पकड़ाया

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 11 मई। चितरंगी पुलिस ने ग्राम दुअरा नाला के समीप से रेत की चोरी कर रहे एक आईशर ट्रैक्टर को रेत के साथ दबोचने में कामयाब रही है।

टीआई सुधेश तिवारी के अनुसार मुखबिरों के सूचना के आधार पर आज दिन रविवार की सुबह दुअरा नाला के समीप से आईशर ट्रैक्टर वाहन क्रमांक यूपी 64 एक्यू 3053 को घेराबंदी कर रेत के साथ दबोचते हुये चालक से दस्तावेज मांगा गया। लेकिन चालक महेश केवट पिता बद्री प्रसाद केवट उम्र 28 वर्ष निवासी खटाई ने रेत परिवहन संबंधी टीपी नही दिया। जिसे ट्रैक्टर को जप्त कर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303 (2) 317(5) एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुये कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई में टीआई के साथ-साथ एएसआई रामजी पाण्डेय, प्रआर लक्ष्मीकांत मिश्रा, आरक्षक भैयालाल यादव, शुभम पटले का योगदान सराहनीय रहा है।

Next Post

11 आरोपियों के कब्जे से 147 लीटर से अधिक शराब जप्त

Sun May 11 , 2025
शराब में महुआ समेत देशी-विदेशी है शामिल, चितरंगी पुलिस की कार्रवाई नवभारत न्यूज चितरंगी 11 मई। चितरंगी पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के विरूद्ध अभियान चलाते हुये आज अलग-अलग स्थानों में दबिश देकर 11 आरोपियों के कब्जे से 147.5 लीटर हाथ भ_ी एवं देशी-विदेशी शराब जप्त करते हुये […]

You May Like