पैसों के लालच में पाक दे रहा आतंकियों को ट्रेनिंग

हरिचरण सोनी राघौगढ़।

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तान की हरकत पर गुस्से भरे लहजे में कहा कि अब देश की सरकार को सख्ती से निपटने की जरूरत है।क्योकि युद्ध विराम की घोषणा के बाद पाकिस्तान ने मिसाइलो और डॉन से अटेक

किया। रविवार को गुना पहुचे दिग्विजय सिंह ने मिडिया के बीच कहा कि हर समस्या का निदान बातचीत से होता है युद्ध आखरी विकल्प होना चाहियें। लेकिन

पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करके विश्व पटल पर उजागर कर दिया कि पाकिस्तान आतंकवादियो का गढ़ बन चुका है।दिग्विजय सिंह ने मीडिया के बीच कहा कि पाकिस्तान द्वारा पैसो के लालच में आतंकवादियो को ट्रेनिंग देकर आतंकवाद को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होने

कहा कि विश्व के अधिकांश देश भी यह मान चुके है। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उल्लेख करतें हुये

कहा कि उनसे किसी का कोई मुकाबला नही है। उन्होने देश की सरकार को पाकिस्तान को हर जबाव देने की जरूरत पर जोर दिया। क्योकि युद्ध विराम की

घोषणा के बाद पाकिस्तान हरकतो से बाज नही आया और मिसाइलो और ड्रोन अटेक किये। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारत ने हमेशा शांति से हर समस्या का

हल निकाला है लेकिन पाकिस्तान हमेशा उकसाने वाली नीतियो पर चल रहा है। |

Next Post

युवक की मौत के बाद परिजनों ने किया चक्काजाम

Sun May 11 , 2025
रायसेन।संदिग्ध अवस्था में मिले युवक की मौत के बाद परिजनों ने थाने के सामने चक्काजाम कर दिया। मुख्यालय के ग्राम खरगावली निवासी लल्लू कुशवाह की मौत। भोपाल के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। लल्लू कुशवाह पिछले सोमवार को घायल अवस्था में मिला था। परिजन तभी […]

You May Like