प्रशिक्षण से मजबूत होगा संगठन, सेवा भाव से बढ़ेगी ताकत: खंडेलवाल

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत बैतूल विधानसभा के छह मंडलों के संयुक्त प्रशिक्षण वर्ग की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत प्रशिक्षित, अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। कार्यकर्ता ही सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं।

कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने भी संबोधित किया। खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करते हुए गरीबों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक जाकर योजनाओं का लाभ पहुंचाएं और विचारधारा को मजबूत करें।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुधाकर पंवार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

स्वर कोकिला आशा भोसले का इंदौर से रहा गहरा नाता; सराफा के स्वाद और बचपन की यादें रहीं खास

Sun Apr 12 , 2026
इंदौर. भारतीय संगीत जगत की दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. शनिवार शाम उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां उन्होंने रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है. […]

You May Like