
श्योपुर। कूनो राष्ट्रीय उद्यान ने मातृ दिवस पर एक विशेष पहल की गई। मादा चीता वीरा और उसके दो शावकों के फोटो और वीडियो आज रविवार को जारी किए गए। फोटो में वीरा अपने बच्चों की देखभाल करती नजर आ रही है। इन शावकों का जन्म 4 फरवरी को हुआ था। कूनो में इस समय 16 चीते खुले में घूम रहे हैं।
