मदर्स डे मना, बच्चों के लिए आयोजित की गई चित्रांकन प्रतियोगिता

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा मदर्स डे के अवसर पर आज 11 मई को स्थानीय दीनदयाल सिटी मॉल में चित्रांकन प्रतियोगिता 3 आयु वर्ग में आयोजित की गई। सर्व प्रथम वर्ग ए में 5 साल से 8 साल तक के बच्चे शामिल हूये। इसमें अपने मनपसंद विषय पर चित्रांकन किया तो वर्ग बी में 9 साल से 14 साल तक के बच्चे शामिल हूये। इसमें बच्चों को मां का चित्रण करना था। वर्ग सी में 15 साल से 25 साल तक के बच्चे शामिल हूये। इसमें भी बच्चों को मां का चित्रण करना था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीएसपी नरेश बाबू अननोटिया, विशिष्ट अतिथि मोहन माहेश्वरी उपस्थित थे। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष संजय कट्ठल ने की। इस अवसर पर अतिथियों ने सभी बच्चों को प्रमाणपत्र दिये। इस आयोजन में भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र दिया गया। विजेता एवम् उप विजेता टीम को पुरस्कृत भी किया जायेगा। आयोजन को पूर्ण रूप से निशुल्क रखा गया। सभी बच्चों को मौके पर डाइंग सीट भी निशुल्क उपलब्ध कराई गई। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी के अध्यक्ष संजय कट्ठल, डॉ मनीष रस्तोगी, धीरज गोयल, अशोक जैन, विशाल जैन व बच्चों के अभिभावक उपस्थिति थे। निर्णायक मंडल में नीलम तोमर उपस्थित थीं।

Next Post

शिवपुरी में कार-बाइक की टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Sun May 11 , 2025
शिवपुरी। जिले के पोहरी में आज दोपहर एक बाइक और कार की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक कार के नीचे फंस गई। हादसे में बाइक सवार गुजरीपुरा निवासी अंकेश पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे पहले […]

You May Like