शिवपुरी में कार-बाइक की टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल

शिवपुरी। जिले के पोहरी में आज दोपहर एक बाइक और कार की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक कार के नीचे फंस गई। हादसे में बाइक सवार गुजरीपुरा निवासी अंकेश पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे पहले जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर स्थिति के कारण मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कार गुना जिले की एक महिला चला रही थी, जो पोहरी में किसी रिश्तेदार की गमी में जा रही थी। टक्कर में घायल महिला को पहले पोहरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Next Post

जेवर चौकी पर हमले के आरोपी हुए गिरफ्तार

Sun May 11 , 2025
*टीकमगढ़।* बीते दिनों जेवर चौकी पर भीड़ के द्वारा हमले एवं तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने जेवर चौकी में जमकर उत्पात मचाया था इसके बाद पुलिस ने मामले दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। जानकारी […]

You May Like