प्रभारी मंत्री ने मऊगंज में चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा की

रीवा: पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं प्रभारी मंत्री मऊगंज लखन पटेल ने रीवा सर्किट हाउस में मऊगंज जिले में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का आमजनों तक लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित कराएं.उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान में किए जा रहे जल संरक्षण के कार्यों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि जिले में जल संरक्षण के कार्य तीव्र गति से पूरे कराए जाएं.

उन्होंने जिले में संचालित विकास कार्यों की भी जानकारी प्राप्त की तथा कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए. कहा कि समय-सीमा में निर्माण कार्य हर हाल में पूरे हो जाने चाहिये ताकि इसका लाभ मिलने लगे. गर्मी में पानी की समस्या न हो, इसके लिये अधिकारी सुनिश्चित करे और सभी को पानी मिले, किसी तरह की लापरवाही न बरते. इस दौरान विधायक देवतालाब गिरीश गौतम, जिला भाजपाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र मिश्र, कलेक्टर संजय कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी उपस्थित रहे

Next Post

फुटपाथ पर सो रहे हम्माल की देर रात हत्या

Sun May 11 , 2025
इंदौर: शहर में लगातार दूसरे दिन हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई. शनिवार देर रात नंदलालपुरा सब्जी मंडी के पास फुटपाथ पर सो रहे एक हम्माल की सिर पर टाइल्स मारकर हत्या कर दी गई. रविवार सुबह राहगीरों ने खून से सना शव देखकर पुलिस को सूचना दी. मौके […]

You May Like